उचकागांव: उचकागांव प्रखंड के बैरिया दुर्ग में मतदान केंद्र बदलने की मांग ग्रामीणों ने की
उचकागांव के बैरिया दुर्ग प्राथमिक कृषि साख समिति की चौथे चरण के अंतर्गत एक दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले पैक्स के मतदाताओं ने मतदान केंद्र का स्थल परिवर्तन करने की मांग की है। अपने आवेदन में भोला राम, वीरेंद्र सिंह, हसमुद्दीन मियां, छोटा बाबू, शैलेंद्र कुमार, नसरुल्लाह मियां सहित काफी संख्या में मतदाताओं ने दूसरे जगह मतदान केंद्र करने की मांग की है।