उचकागांव: उचकागांव थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन, छह लोगों ने लगाई हाजिरी
उचकागांव थाना में रविवार के दिन 1 बजे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के निर्देश पर गुंडा परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के छह आरोपित शामिल हुए। थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के उपस्थिति में शुरू हुए गुंडा परेड में गुंडा पंजी में शामिल थाना क्षेत्र के छह आरोपित शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आरोपितों का भौतिक सत्यापन किया।i