उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के राजापुर में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध व्यक्ति की पिटाई, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के राजपुर दक्षिण टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर पट्टीदारों ने गांव के 80 वर्षीय वृद्ध विक्रमा गदी के जमीन में रखें धान के बोझा व पेटारी को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया गया। वही विरोध करने पर वृद्ध को जमीन पर पटक कर पिटाई की गई। वही जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया गया है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।