उचकागांव: मीरगंज के सिंगहा गांव के युवक की उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत, एक जख्मी, शव गांव पहुंचा
मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक 18 वर्षीय राम अवध महतो सिंगहा निवासी सुभाष महतो का पुत्र था। जबकि जख्मी युवक की पहचान नहीं हुई है। मृतक राम अवध महतो गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर रात के लगभग 10 बजे यूपी के तमकुही राज की ओर गांव से लौट रहे थे।