उचकागांव: हथुआ नगर के टैक्सी स्टैंड पर सड़क जाम और आगजनी, 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हथुआ नगर के टैक्सी स्टैंड में बीती रविवार की सुबह सड़क जाम एवं आगजनी करने के मामले में पांच सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस सड़क जाम के दौरान वीडियोग्राफी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित करेगी। आपको बता दे कि मीरगंज थाने के पंडितपुरा गांव के युवक सालिक साह की मारपीट के बाद ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद सड़क जाम किया गया था।