उचकागांव: सांखे-जमसड पथ पर पलटी स्कॉर्पियो से शराब बरामद, कुख्यात मनीष यादव सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे-जमसड पथ पर पलटी हुई स्कॉर्पिओ से शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने कुख्यात मनीष यादव सहित पांच शराब कारोबारी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है अपर थानाध्यक्ष शमशाद रजा पुलिस बल के साथ रात्रि गस्ती में थे। इसी दौरान उन्हें सूचना के आधार पर पुलिस सांखे-जमसड़ पथ टोह में लग गई।