अमरिया: अमरिया में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, हजारों अकीदतमंदों ने निकाला ताजिया जुलूस
अमरिया क्षेत्र में चेहल्लुम का पर्व अकीदत और अमन-चैन के साथ मनाया गया। धुंधरी, पिंजरा बमनपुरी, सरैनी तुरकुनिया, ढेरम, करगैना और परेवा वैश्य समेत कई गांवों से ताजिए निकाले गए। दोपहर 2 बजे से शाम तक हजारों अकीदतमंद ताजियों के साथ कर्बला घेरा शरीफ पहुंचे। जगह-जगह शरबत और लंगर का इंतजाम किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया