पटियाली: बाढ़ प्रभावित गांव मूंझखेड़ा और नगला हंसी पहुंचे डीएम, नाव से लिया हालात का जायजा
कासगंज। डीएम प्रणय सिंह ने पटियाली तहसील के बाढ़ प्रभावित मूझखेड़ा और नगला हंसी गांवों का नाव से निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर और ग्रामीणों की समस्याएं जानीं तथा राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित कर पेयजल, राशन और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने नाव, स्टीमर और बचाव दल तैयार रखने के निर्देश दिए।