प्रेस विज्ञप्ति
थरथरी–परवलपुर रोड स्थित लखाचक में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण
हिलसा, नालंदा। आज अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा थरथरी–परवलपुर रोड स्थित लखाचक में नाली की समस्या एवं जलजमाव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आगामी पूजा को ध्यान में रखते हुए जलजमाव की समस्या के त्वरित समाधान हेतु सहायक अभियंता श्री निशांत कुमार को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा समस्या के समाधान के संबंध में विभिन्न सुझाव दिए गए, जिन पर विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को जनहित को ध्यान में रखते हुए जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
PIB in Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
36 views | Nalanda, Bihar | Oct 9, 2026