प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा।
दिनांक : 09 अक्टूबर 2026
.................................................
लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 20 मामलों की हुई सुनवाई
लंबित मामलों के निष्पादन एवं शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर संबंधित विषयों पर की गई सुनवाई
बिहारशरीफ (नालन्दा), 09 अक्टूबर 2026: जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 20 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करना है।
सुनवाई के दौरान भूमि से संबंधित खाता एवं खेसरा सुधार, निजी जमीन पर अवैध कब्जा, फर्जी वंशावली निर्गत करने, घर के नाले का पानी सड़क पर बहाने, अतिक्रमण हटाने, पेंशन चालू कराने तथा अवैध पशु हाट बंद कराने से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त, वाद लंबित रहने के बावजूद वार्ड संख्या 38 में संपत्ति होल्डिंग संख्या 62 के म्यूटेशन में हुई त्रुटि के सुधार तथा पूर्व में की गई जाँच की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई।
वहीं, जमाबंदी पंजी में खाता, खेसरा एवं रकबा सुधार, परिमार्जन, ऑनलाइन लगान रसीद, निजी जमीन से बिजली का तार ले जाने, अतिक्रमण मुक्त कराने, सार्वजनिक कार्यों के निष्पादन में गंभीर अनियमितताओं, बाँध को मजबूत करने, विद्यालय की भूमि की घेराबंदी, राशि की धोखाधड़ी तथा आंगनबाड़ी केंद्र खोलने से संबंधित मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित करते हुए मामलों को अग्रसारित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा लोक शिकायतों के प्रभावी निवारण तथा आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
8 views | Nalanda, Bihar | Oct 10, 2026