राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति, नालंदा के द्वारा आजदिनांक 08/10/2026 को पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से "आयुष ग्राम" कार्यक्रम का आयोजन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक किया गया.
इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम एवं परामर्श दिया गया ।इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति द्वारा आमजन को चिकित्सा एवं दवा प्रदान किया गया साथ ही आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
आज उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनार में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
26 views | Nalanda, Bihar | Oct 9, 2026