लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। बुधवार की संध्या 4:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी।