नागौर: नागौर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को आयकर विभाग के ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जाएगा
Nagaur, Nagaur | Apr 16, 2025 नागौर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को आयकर विभाग के ऑफिस के सामने सुबह 11:00 प्रदर्शन किया जाएगा। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट पेश करने के विरोध में यह प्रदर्शन होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बुधवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।