नागौर: मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 को लेकर नागौर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली बैठक, खींवसर विधायक भी रहे उपस्थित
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2025 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 को लेकर नागौर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जिला कलेक्टर ने बैठक ली। इस बैठक में खींवसर के विधायक रेवंतराम डांगा भी मौजूद रहे । बैठक में जिले की आठ पंचायत समितियां की तैयार डीपीआर को लेकर चर्चा की गई। नागौर के सूचना केंद्र ने मंगलवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।