नागौर: राजस्थान पुलिस दिवस के तहत रतन बहन स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 93 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2025 राजस्थान पुलिस दिवस के तहत मंगलवार को नागौर की रतन बहन स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस क्विज प्रतियोगिता में 93 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । नागौर के एसपी ऑफिस ने मंगलवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।