नागौर: नागौर शहर के कई इलाकों में बुधवार को सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक बिजली रहेगी बंद, होगा मेंटेनेंस का काम
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2025 नागौर शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को 3 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता कैलाशचंद जैन ने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य व पेड़ों की कटाई के चलते बुधवार को सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी,मंगलवार देर शाम 8:00 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया गया कि जाट कॉलोनी,पुलिस लाइन,स्टाफ कॉलोनी,मानासर सहित क्षेत्र में बिजली 3 घंटे बंद रहेगी।