नागौर: भारतीय किसान यूनियन टिकट ने पशु मेले से खरीदे गए बैलों को मुक्त करने की मांग को लेकर नागौर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Apr 16, 2025 नागौर के मेड़ता स्थित श्री बलदेव मेले से खरीदे गए बैलों को बांसवाड़ा में जप्त करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और यह मांग रखी कि उन बैलों को मुक्त किया जाए और जप्त गाड़ियों को छोड़ा जाए। भारतीय किसान यूनियन टिकैतसके जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड़ में बुधवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है ।