नागौर: राजस्थान पुलिस दिवस के तहत पुलिस लाइन में आयोजित हुआ परेड व पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम
Nagaur, Nagaur | Apr 16, 2025 राजस्थान पुलिस दिवस के तहत बुधवार को नागौर के पुलिस लाइन में परेड व पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी नारायण टोगस ने सम्मानित किया । कार्यक्रम में नागौर जिले के पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे । एसपी ऑफिस ने बुधवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।