पोहरी: पीडीएस दुकान में 155 क्विंटल राशन खुर्द-बुर्द, प्रबंधक और विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज
शासकीय उचित मूल्य दुकान झिरी में राशन के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच के दौरान दुकान से कुल 154.84 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला। इसकी कीमत करीब 4.54 लाख रुपए आंकी गई है।मामले मे पुलिस ने दुकान के प्रबंधक निर्मल कुमार गर्ग और तत्कालीन विक्रेता शक्तिमान सिंह यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मंगलवार शाम 4 बजे मामला दर्ज कर लिया है।