देवेंद्रनगर: ककरहटी से खरगोन स्थानांतरित हुए आरक्षक विनोद डावर, चौकी परिसर में गरिमामय विदाई समारोह
पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी कर्मचारी की कार्यशैली, व्यवहार और सहकर्मियों के साथ बिताए गए पल हमेशा यादों में बने रहते हैं। इसी क्रम में ककरहटी चौकी में पदस्थ आरक्षक विनोद डावर का ककरहटी से खरगोन स्थानांतरण होने पर चौकी परिसर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।