बाह: पिनाहट चंबल के बीहड़ में मृत तेंदुआ मिला
पिनाहट ब्लॉक के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव टीकतपुरा के चंबल के बीहड़ में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। वन रेंजर उदयप्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष के कारण होने की संभावना है।