बाह: खेड़ा देवीदास गांव के पास सवारी से भरा ऑटो पलटने से 2 वर्षीय बच्चा घायल
थाना बाह क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 3 बजे गांव खेड़ा देवीदास कोल्ड स्टोर के पास सवारी से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में 2 वर्षीय बच्चा प्रयांशु, पुत्र दीपू, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रयांशु अपनी मां ममता देवी के साथ ऑटो से जरार से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया।