बाह: मंशुखपुरा में आग लगने से महिला और एक भैंस झुलसी, बाजरे की करब और सामान जलकर खाक
थाना बाह के मंशुखपुरा गांव में बुधवार शाम 4 बजे करीब एक आगजनी की घटना में श्रीकृष्ण यादव पुत्र नाथूराम यादव के घर पर रखी बाजरे की करब के गट्ठर और घरेलू सामान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। इस घटना में उनकी एक भैंस भी आग में झुलस गई, जबकि उनकी पत्नी अनीता देवी भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं।