बाह: बटेश्वर पुलिस चौकी के नीचे से चोरी हुई 1000 लीटर की टंकी, शोर मचने पर चोर भागे
गुरुवार तड़के करीब 2 बजे चोरों ने पुलिस चौकी के नीचे रखी 1 हजार लीटर की पानी की टंकी चुरा ली। टंकी चोरी का प्रयास कर रहे चोरों ने जैसे ही टंकी को ले जाना शुरू किया, इलाके में शोर मच गया। शोर शराबा सुनकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और खोजबीन शुरू की।