बाह: खिल्ली गांव में पति की मौत के बाद सदमे से पत्नी की भी हुई मौत
थाना बासौनी के खिल्ली (कुंवरखेड़ा) गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 58 वर्षीय रामअवतार भदौरिया, जो दिल्ली में ठेकेदारी और हलवाई का काम करते थे, कल शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। काम के दौरान अटैक पड़ने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनका शव गृह गांव पहुंचा। शव देखते ही उनकी पत्नी 55 बर्षीय उषा देवी सदमे में आ गईं।