बाह: जरार में शराबी पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया
बाह थाना क्षेत्र के जरार गांव के क्रांति नगर में गुरुवार शाम 5:30 बजे शराब के नशे में पति ने पत्नी से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मधु, पत्नी अनोखे लाल, को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी पति आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता है।