देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर पुलिस ने 52 ताश के पत्तों से जुआ खेलते 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया, ₹40,300 नगद जब्त
देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा सोमवार 9 नवंबर को शाम 6:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री सब्यसाची सराफ के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शरीफ ढाबा के पास जुआ फड़ पर दबिश दी।