मुरादाबाद में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मूसलाधार बारिश बनी वजह - बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र स्थित हमसफर बैंक्वेट हॉल के पास लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक तीन मंजिला जर्जर इमारत जमींदोज हो गई।
बताया जा रहा है कि यह इमारत पीतल कारोबारी सरफराज की थी। शनिवार को इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।
गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया कि नगर निगम ने एक दिन पहले ही इमारत को खतरनाक घोषित करते हुए मालिक को अल्टीमेटम दिया था। आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के रास्तों पर पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया था।
उप नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के अनुसार, नगर निगम की समय रहते की गई सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
#DDMNEWS #MoradabadNews #BuildingCollapse #Moradabad #Mughalpura #NagarNigam #ViralVideo #UPNews #MoradabadBreaking #Barish
---