जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुजफ्फराबाद के चार शिक्षकों का परचम, नवाचारों के लिए हुए सम्मानित
सहारनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सीडीओ कार्यालय सभागार में जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि शहर विधायक राजीव गुम्बर, जिलाधिकारी व बीएसए सुश्री कोमल द्वारा जनपद के 39 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इसमें विकासखंड मुजफ्फराबाद का डंका बजा। यहाँ से शिल्पी उपाध्याय, निशांत शर्मा, अन्नू चौधरी और अजय पांडे को उनके शैक्षिक नवाचारों और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने चारों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे मुजफ्फराबाद ब्लॉक के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इसी ऊर्जा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
#DDMNEWS #SaharanpurNews #Muzaffarabad #ShikshakDiwas #TeacherAward #BasicEducation #Saharanpur #BEO #BSA #UPNews
---