सोरांव: सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन, डॉक्टर राजेश सिंह को मिला अधीक्षक का प्रभार
सोरांव सीएचसी में मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उ.प्र. जनपद शाखा प्रयागराज के आह्वान पर मंगलवार, की दोपहर बजे धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक का प्रभार डॉ. राजेश सिंह को सौंप दिया गया। साथ ही, धरने में शामिल कर्मचारियों के वेतन/मानदेय में कटौती न करने और कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का आश्वासन भी दिया गया।