भगवानपुर: बनवारीपुर आदर्श विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय सह राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनवारीपुर में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने की, जबकि संचालन वरीय शिक्षक धर्मदेव पासवान ने किया।