किशनगंज डीएम की अध्यक्षता में गजेटियर कमिटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आज गजेटियर कमिटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशनगंज जिले के गजेटियर के प्रकाशन हेतु विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं, तथ्यों एवं आंकड़ों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित डाटा एवं फैक्ट की सम्यक समीक्षा करते हुए पांडुलिपि तैयार कर सामान्य प्रशाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गजेटियर में जिले के ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक एवं विकासात्मक पहलुओं का तथ्यात्मक एवं अद्यतन विवरण शामिल किया जाना है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि किशनगंज जिले के गजेटियर को समृद्ध एवं तथ्यपरक बनाने के लिए आमजनों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किशनगंज जिले से संबंधित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पुराने एवं महत्वपूर्ण फोटो, लिखित साक्ष्य तथा जिले की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रमाण/साक्ष्य उपलब्ध हों तो उन्हें सामान्य प्रशाखा में उपलब्ध कराया जाए।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गजेटियर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान किशनगंज जिले में हुए महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं अन्य प्रमुख बदलावों को भी समुचित रूप से दर्शाया जाए, ताकि जिले की वर्तमान प्रगति एवं उपलब्धियों का तथ्यात्मक दस्तावेज तैयार हो सके।
बैठक में एडीएम विभागीय जांच, वरीय उपसमाहर्ता, सामान्य प्रशाखा, जिला कृषि पदाधिकारी सहित गजेटियर कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork