बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या मामले में आरोपी भाई गिरफ्तार, माता-पिता व बहन भेजे गए जेल
Baraut, Bagpat | Jul 8, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते करीब 3 सप्ताह पूर्व एक लड़की की हत्या उसी के परिजनों द्वारा कर दी गई थी और शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जलाकर राख व अस्थियों को यमुना में बहा दिया। मृतक युवती के प्रेमी की तहरीर पर थाना बड़ौत पुलिस 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती के माता-पिता व फुफेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया था।