बड़ौत: निरपुड़ा में छत पर बैठी महिला पर बंदरों का हमला, चेहरे, हाथ और पैरों में कई जगह गंभीर घाव, मेरठ अस्पताल में भर्ती
Baraut, Bagpat | Jul 7, 2025 निरपुड़ा गांव में एक महिला को बंदरों के झुंड ने घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब तारावती नाम की महिला अपने मकान की छत पर बैठी थी। उनकी बेटी अंजू अपने बच्चों के साथ आंगन में थी। इसी दौरान 6-7 बंदर आंगन में आ गए। तारावती ने जब बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला कर दिया। बंदरों ने तारावती के चेहरे, हाथ और पैरों पर कई जगह काट लिया।