बड़ौत: भड़ल गांव में आयोजित किसानों की पंचायत में सर्वसम्मति से 11 जुलाई को दोघट थाने के घेराव का निर्णय लिया गया
Baraut, Bagpat | Jul 7, 2025 भड़ल गांव में कर्ण सिंह के आवास पर आयोजित किसानों की पंचायत में किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। सोमवार शाम करीब 7 बजे पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 11 जुलाई को दोघट थाना घेरा जाएगा।जब तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक थाने का घेराव रहेगा।