बड़ौत: दोघट कस्बे में भाला लगाने से घायल सांड का गौ सेवकों ने किया उपचार, बेजुबान जानवरों को न मारने की की अपील
Baraut, Bagpat | Jul 6, 2025 दोघट कस्बे में एक सांड को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भाला मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी। गौ सेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा सांड को पकड़कर गौ सेवक वरूण शर्मा, मोहित कुमार, गोविंद कुमार, सिंटू कुमार आदि ने उपचार किया। गौ-सेवकों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों को इस तरह नहीं मारना चाहिए।