घरघोड़ा: धरमजयगढ़ में बच्चों को मिला सुरक्षा का पाठ, साइबर ठगी से लेकर गुड टच-बैड टच तक पुलिस ने समझाए बचाव के तरीके
धरमजयगढ़ पुलिस ने ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में बच्चों को साइबर ठगी से बचाव और गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बच्चों को सतर्क रहने और परेशानी होने पर भरोसेमंद व्यक्ति या पुलिस से तुरंत संपर्क करने की समझाइश दी।