डबरा में महाराज दक्ष प्रजापति की भव्य शोभायात्रा, हजारों समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
डबरा। महाराज दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा रविवार को डबरा में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ निकाली गई। रैली को लेकर प्रजापति समाज के लोगों में गजब का जोश और उमंग देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा में भाग लिया।
रैली में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। समाजजन हाथों में ध्वज लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और पूरे मार्ग में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान अनुशासन और सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने महाराज दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा, एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। रैली में भारी जनसैलाब उमड़ा और पूरे आयोजन में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना रहा।
Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026