कोंडागांव: 110 KG अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ फरसगांव पुलिस ने एक ट्रक सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - SDOP अनिल विश्वकर्मा
कोंडागांव जिले के फरसगांव पुलिस को गांजा तस्करी मामले पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यूपी के दो युवकों को ट्रक सहित 110 KG अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। वही इस मामले का खुलासा SDOP अनिल विश्वकर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को दिया है। वहीं इस मामले का मुख्य आरोपी फरसगांव निवासी सुब्रत राय फरार बताया जा रहा है।