कोंडागांव: संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड में जिले के 6 विद्यार्थियों का 30 मई को होनी वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
27 मई को मिली जानकारी अनुसार जगदलपुर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने योग का प्रदर्शन करते हुए कोंडागांव जिले के 6 विद्यार्थियों का चयन 30 मई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को बधाई प्रेषित की है।