कोंडागांव: खाद लेने अमरावती आया तमरावण्ड का 25 वर्षीय युवक बीजापुर में सड़क हादसे का हुआ शिकार, हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत तमरावण्ड अंतर्गत ग्राम खुटबेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक किशनलाल नेताम, पिता मंगतूराम नेताम को गम्भीर चोट के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। बताया जा रहा है किसनलाल आज सुबह अपने बाइक से खाद लेने अमरावती लैंप्स आया हुआ था। वही वापस जाते समय बीजापुर में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी है।