कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आंधी तूफान से पीड़ित प्रभावितों को विधायक लता उसेंडी ने वीडियो कॉल के माध्यम से दिया राहत का आश्वासन
कोंडागांव जिले में रविवार को तेज बारिश और आंधी तूफान के चलते जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहीं क्षेत्र में 13 से 14 घरों में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया है। वही कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित है। वही प्रभावित पीड़ितों को वीडियो कॉल के माध्यम से कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया है।