कोंडागांव: कलेक्ट्रेट में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक, समय पूर्व आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था और तैयारी सुनिश्चित कर सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने पर जोर दिया। उन्होंने बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना सहित प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति तथा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे संचालित करने को कहा।