कोंडागांव: कलेक्टर के निर्देश पर जिले के 1578 स्कूलों में 27 मई से 2 जून तक आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप का आयोजन 27 मई से 2 जून 2024 तक किया जा रहा है। इस समय कैंप में बड़ी संख्या में जिले के छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।कोंडागांव जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रथम दिवस में 1578 विद्यालयों में इस कैंप का आयोजन किया गया है।