करनैलगंज: कटरा बाजार में बकरी चोरी के शक में भीड़ ने शिक्षिका के भाई को पीटा, पुलिस ने किया बचाव
कटरा बाजार तिराहे पर भीड़ ने बकरी चोरी के शक मे शिक्षिका के भाई की पिटाई कर दी। कानपुर से अपनी बहन अंजू लता, जो जगतापुर कंपोजिट विद्यालय मे शिक्षिका है, उससे मिलने बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते मे एक युवक ने लिफ्ट मांगी, जिसे लेकर गलतफहमी मे भीड़ ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को बचाकर थाने लायी। शुक्रवार 5 बजे SO ने बताया जांच की रही है।