करनैलगंज: कटरा बाजार में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच
कटरा बाजार के भदैया गांव में गुरुवार को 20 वर्षीय युवक अर्जुन पांडेय का शव सागौन के बाग में मिला। युवक के गले पर रस्सी के निशान थे, लेकिन शव जमीन पर पड़ा था, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया शव को PM के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाई की गई है।