करनैलगंज: अशोकपुर दुबेपुरवा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अशोकपुर दूबेपुरवा गांव में विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रियंका की शादी 28 मई को श्यामू दूबे से हुई थी। मृतका के पिता निवासी लदईपट्टी रायपुर नकछेद तिवारी ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार 5 बजे थानाध्यक्ष रमाशंकर राय ने बताया कि शव का PM कराया गया है।