#बालाघाट जल संचय अभियान के तहत नागझोला के कपोट नाले में 30 बोरियों से बनाया जल अवरोध
सामूहिक श्रमदान से जल संरक्षण का दिया संदेश, अन्य नालों में भी बोरी बंधान करने का लिया संकल्प
जल संरक्षण एवं भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम नागझोला में संविधान दिवस पर सामूहिक श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नागझोला के सदस्यों, नवांकुर संस्था एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों ने कपोट नाले में 30 बोरियों से अस्थायी जल अवरोध बनाकर वर्षा एवं नाले के व्यर्थ बहकर जाने वाले पानी को रोकने का प्रयास किया।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक संचालित जल संचय अभियान के तहत यह गतिविधि जिला समन्वयक श्री महेश पटले एवं विकासखंड समन्वयक श्री सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। विकासखंड परसवाड़ा के सेक्टर क्रमांक-4 उकवा अंतर्गत ग्राम नागझोला में आयोजित इस श्रमदान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नालों में बोरी बंधान करने से पानी का बहाव नियंत्रित होगा तथा पानी अधिक समय तक रुकने से भूजल स्तर में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने और जल संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि ग्राम के अन्य नालों में भी बोरी बंधान कर जल संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे। सभी ने जल स्रोतों को संरक्षित करने और पानी की एक-एक बूंद बचाने में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
श्रमदान कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री सुनील कुमार साहू, परामर्शदाता श्रीमती योगेश्वरी राहंगडाले, नवांकुर संस्था नारी शक्ति महिला संघ की श्रीमती सुषमा चौधरी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नागझोला के अध्यक्ष श्री सुरजलाल मर्सकोले, सचिव श्री इंदरलाल धुर्वे, सदस्य श्री असरू टेकाम, श्रीमती रायवंती मर्सकोले, बीएसडब्ल्यू छात्राएं शिमला मरकाम, चंद्रवती उइके एवं कविता टेकाम, सुनीता उइके, विशेष शेंडे, एमएसडब्ल्यू छात्र विनोद कुमार चौरे सहित अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
#cmmadhyprdesh #JansamparkMP #minphemp
7 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026