सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी, मामला दर्ज
सूने मकानों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर दिन के समय रैकी करते हैं और रात के समय उस मकान को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर कालोनी बम्होरी रेगुंवा से सामने आया है। जहां चोरों ने ने सूने मकान के ताले तोड़कर र सोने चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। ही घटना के समय परिजन घर पर नही थे ।