सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज
बहेरिया थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग की अपहृत होने की रिपोर्ट उसके सोतेले पिता ने थाना में की थी। जिसे पुलिस ने रोहतक से खोज निकाला है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने को भी पकड़ लिया है। नाबालिग के बयान के आधार पर मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं का इजाफा किया गया है।